"सही मात्रा में पानी, स्वस्थ रहने का रास्ता।"
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
हमारे शरीर के लिए पानी बहुत जरूरी तत्व है। शरीर का लगभग 70% हिस्सा पानी से ही बना होता है। पानी की कमी के कारण हम कई गंभीर बीमारियों के चपेट में भी आ सकते हैं। इसलिए डॉक्टर भी हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। शरीर में पानी का सही लेवल होने से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। पानी आपके शरीर को हाइड्रेट रखने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददेमंद होता है। लेकिन कई बार पानी पीते समय हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण हमारे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। तो आइए हार्मोन और गट हेल्थ कोच डायटिशियन मनप्रीत कालरा से पानी पीने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।
पानी पीने का सही तरीका और सही समय क्या है? -
उठते ही बासी मुंह पानी पिएं -
सुबह उठने के बाद खाली पेट पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आपके सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट पानी पीने से आपका गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट साफ होता है और आपके पेट में मौजूद टॉक्सिक चीजों को बाहर निकाल कर उसे डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें