Eating a Healthy Diet: Essential Tips for Nourishing Your Body and Mind

   Eating a Healthy Diet: Essential Tips for Nourishing Your Body and Mind A healthy diet is one of the foundational pillars of overall well-being. It not only supports physical health but also enhances mental clarity, emotional stability, and long-term vitality. With the rise of processed foods, busy lifestyles, and misinformation about nutrition, it can often be challenging to navigate the complexities of what constitutes a truly healthy diet. This blog post will outline the key principles of eating a balanced, nourishing diet, offering practical tips to make healthier food choices every day. Why a Healthy Diet Matters A healthy diet is crucial for maintaining the body's day-to-day functions, reducing the risk of chronic diseases, and improving mood and cognitive function. It provides the body with the nutrients it needs to stay energized, support immunity, and manage weight. When we consistently eat well, our bodies become more resilient, helping us to manage stress...

गर्मियों के लिए सुपरफूड हैं देश के ये 5 अनाज

 

गर्मियों के लिए सुपरफूड हैं देश के ये 5 अनाज



गर्मियों के लिए सुपरफूड हैं देश के ये 5 अनाज, खाएंगे तो शरीर को मिलेगी जबरदस्त ठंडक, बॉडी रहे हाइड्रेटेड, ऐसे करें सेवन

Grains for summer: गर्मी इतनी भीषण पड़ रही है कि लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें क्या ना करें. हर कोई हीट वेव (Heat wave) से परेशान है. देश भर में कई राज्यों में इतनी गर्मी पड़ रही है कि लोगों की जानें जा रही हैं. ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप इस जानलेवा गर्मी में घर से बाहर तभी निकलें जब बहुत अधिक जरूरत हो. इन दिनों खानपान में ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थों को अधिक शामिल करना चाहिए. ये शरीर को ठंडा रखते हैं. हम आपको कुछ ऐसे अनजों के बारे में बता रहे हैं, जो सेहत को लाभ तो पहुंचाते ही हैं, शरीर को ठंडा भी रखते हैं.

01
Canva

जौ ( Barley)- न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन ने अपने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे कुछ ऐसे अनाजों के बारे में बता रही हैं, जो फायदेमंद होने के साथ ही शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं. इसमें वे जौ खाने की सलाह देती हैं. जौ शरीर को ठंडा रखने के साथ ही ब्लड शुगर भी कंट्रोल रखता है. साथ ही फाइबर होने के कारण ये कब्ज दूर करता है. आप इसे सूप, सलाद, साइड डिश, स्टर फ्राई करके खा सकते हैं.

02
Canva

ज्वार (Sorghum)- ज्वार के सेवन से शरीर का तापमान रेगुलेट होता है. गर्मियों के लिए ये एक बेहद ही हेल्दी और कूलिंग अनाज है. शरीर में अत्यधिक गर्मी संचय को रोकने में मदद कर सकता है. साथ ही इसमें आयरन, प्रोटीन और फाइबर अधिक होते हैं. इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती. कब्ज से बचाव होता है. पाचन तंत्र सही रहता है. आप ज्वार की रोटी, खिचड़ी, पुलाव बनाकर खा सकते हैं.

03
canva

बाजरा (Barnyard millet)- इस तरह के बाजरे को पचाना बहुत आसान होता है. इसमें कैल्शियम भरपूर होता है, इसलिए हड्डियों के निर्माण में मदद करता है. पकने पर इसका स्वाद लगभग टूटे हुए चावल जैसा होता है. इसे सामक का चावल कहा जाता है. आप बाजरे का उपयोग डोसा, पुलाव या खिचड़ी बनाने में कर सकते हैं.

04
Canva

चावल (Rice)- चावल तासीर में ठंडा और बहुत ही आसानी से पचने योग्य होता है. सबसे आसानी से और कई तरह से पकाया जाने वाला अनाज है.

05
Canva

रागी (Ragi)- यह एक ग्लूटेन फ्री अनाज है, जो न सिर्फ गर्मियों में आपके शरीर को केवल ठंडा रखता है, बल्कि यह सेल्युलोज़ (cellulose) से भी भरपूर होता है. सेल्युलोज़ कब्ज को दूर रखने में मदद करता है. रागी से आप रोटी, इडली, डोसा, लड्डू आदि बनाकर सेवन कर सकते हैं. इससे आपको ना सिर्फ गर्मी से राहत मिलेगी, शरीर, पेट सब कूल रहेगा, बल्कि सेहत को कई अन्य जबरदस्त लाभ भी होंगे.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"स्वस्थ रहो, फिट रहो, जीवन को बनाओ बेहतर!"

सोशल सपोर्ट

बालों की दुल्हनी, तेलों का जादू, धूप से बचकर हमेशा रूप रखो!"